64MP के बाद अब 108MP कैमरा, ये कंपनी एक दिन Redmi को भी पीछे छोड़ कर रहेगी !
22 Dec. 20

सबसे पहले पीले रंग के फॉलो के बटन को दबाइये ताकि इस तरह की खबरों का आपको पता चलता रहे।
रोचक न्यूज़:
जैसा कि आप जानते ही होंगे 48 मेगापिक्सल के बेहद लोकप्रिय कैमरे के बाद अब स्मार्टफोन कंपनियां 64 मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन को लांच करने लगी है। उदाहरण के तौर पर हाल ही में रियलमी के कुछ स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल के कैमरे देखने को मिले हैं। इसके अलावा रेडमी भी अपनी नोट 8 प्रो स्माटफोन में 64MP का कैमरा दे चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बेहद जल्द रियलमी नए 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन को लांच करने की तैयारी में है।
जैसे कि आप जानते ही होंगे रियलमी कंपनी इससे पहले 48MP और 64MP के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने हाल ही में भारत में रियलमी X2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Realme X2 स्मार्टफोन पर्ल ग्रीन, पर्ल ब्लू और पर्ल व्हाइट इन 3 कलर में मिलता है। Realme X2 स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.4 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक में गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे फोन में ड्यूल सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिससे फोन के स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं। रियलमी के इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है
सेल्फी के दीवानों के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी नाइटस्केप मोड भी दिया गया है। फोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। यानी, फोन के बैक में 4 कैमरे दिए गए हैं। फोन के पीछे मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फोन के पीछे 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि Realme X2 के लॉन्च के साथ उसने नया मिड प्रीमियम सेगमेंट बनाया है।

हम आपसे जानना चाहेंगे आप इस विषय में क्या कहना चाहते हैं? हमें अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइए। क्या आपको लगता है कि स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन की वाकई जरूरत है या फिर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को सॉफ्टवेयर पर ज्यादा कार्य करने की आवश्यकता है ?
आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक तथा शेयर करना ना भूले और यदि आपके मन में इससे संबंधित कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं। हमारे रोचक न्यूज़ टीम आपके हर प्रश्न का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेगी।
इसी तरह की और रोचक खबरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए नीचे दिए गए फॉलो के बटन को दबाइए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें